हलधरपुर थाना के खड़ारगाड़ी गांव में दो भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शोकाकुल परिजन।संव?
- फोटो : MAU
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौली के पास बीते बृहस्पतिवार की शाम हुए सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार की देर शाम दोहरीघाट स्थित मुक्तीधाम पर किया गया। खड़ारीगारी गांव में इस घटना को 48 घंटे बीतने के बाद भी तीसरे गांव में मातम पसरा रहा।
क्षेत्र के खड़ारगारी गांव निवासी अमित चौहान (25) पुत्र लालजी चौहान अपने चचेरे भाई कन्हैया चौहान (29) के साथ बाइक से रतनपुरा की तरफ से बृहस्पतिवार की शाम वापस आ रहे थे। जहां मझौली के पास बेकाबू पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चला रहे चालक अमित की मौके पर मौत हो गई। वहीं सवार कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल कन्हैया की इलाज के दौरान वाराणसी में बृृस्पतिवार की रात ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने सुपर्द कर दिया। देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। इस दौरान इस हादसे को लेकर पूरे गांव में तीसरे दिन भी मातम पसरा रहा।