Mau News: संसद में राहुल गांधी के दिए गए विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने नाराजगी जताई पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
गाजीपुर तिराहा पर हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार को कांग्रेस नेती राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। साथ ही संगठन के लोगों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अतुल राय ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू समाज को हिंसक कहा है जो विवादित है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहा है। राहुल गांधी ने देवी देवता को लेकर गलत बयानबाजी की है। कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है, उसको लेकर मुकदमा दर्ज किया जाए।
नेता विपक्ष होने के कारण राहुल गांधी को सदन में जिम्मेदारी पूर्वक बयान देना चाहिए। इसी क्रम में अभय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान को लेकर हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राय, अंजनी सिंह, दीपक सिंह, राहुल जायसवाल, मनीष सिंह, रजनीश पांडेय, संदीप चौहान, उमेश चौहान मौजूद थे।