फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओडीओपी को विद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने की चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक और छात्र हित में केंद्रित करने की दिशा में अब रचनात्मक कार्यों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों को सामान्य ज्ञान के साथ-साथ एक जिला एक उत्पाद की जानकारी देने का काम करना होगा।
विज्ञापन

रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी जाएगी।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने में पांच दिन ही शेष हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी किए गए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार योजनाओं को क्रियान्वित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत वस्त्र एवं परिधान को चुना गया है। इस योजना के तहत साड़ी, पावरलूम बुनाई, कढ़ाई और फिनिशिंग जैसे वस्त्र-आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
नए शैक्षिक कैलेंडर में ओडीओपी को विद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने की तैयारी चल रही है। शिल्प मेलों और प्रदर्शनियों का भ्रमण भी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर कराया जाएगा।
अधिकारियों की मानें तो नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट कार्य को अनिवार्य किया गया है। इसमें छात्र पुस्तक समीक्षा, कहानी लेखन, कविता, नाटक, रचना, भ्रमण का सचित्र विवरण, चित्र संग्रह और कार्यशील मॉडल तैयार करेंगे।
इससे उनकी सोचने और अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होगी। स्थानीय उत्पादों से जुड़ाव के लिए उन्हें ओडीओपी योजना, जिले की पारंपरिक कला, शिल्प और उद्योगों को करीब से देखने और समझने का अवसर दिया जाएगा।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार व्यवस्था को बहाल किए जाने के मामले में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें