फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
नगर के बरपुर में निर्माण कार्य का लोकार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल। स्रोत-स्वयं - फोटो : गर्भवती पत्नी की तलवार घोंपकर हत्या करने का आरोपी गोविंद। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने शनिवार को नगर क्षेत्र में 1.65 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो भीटी में 20.93 लाख रुपये की लागत से शंकर मल्लाह के मकान से रजत अग्रवाल के मकान तक कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 भीटी के ककरीहार में 29.06 लाख रुपए की लागत से मेन पिच रोड से डॉ. यूपी राव, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार के मकान होते हुए अवधेश के मकान तक सीसी रोड व कवर्ड नाली निर्माण, वार्ड नंबर 5 सहादतपुरा पूर्वी में 36.05 लाख रुपए की लागत से मौर्या गेट से एक निजी स्कूल होते हुए संगम तिराहा तक पिच रोड नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
वार्ड नंबर 9 चंद्रभानपुर के दर्पनारायनपुर में 12.76 लाख रुपये की लागत से बबलू यादव के मकान से पिच रोड सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र को विकसित बनाना ही मुख्य उद्देश्य है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के सहयोग और संरक्षण के चलते नगर के विकास की गति तेजी से बहाल हो रही है। इस अवसर पर दुर्ग विजय, संगम राज एवं बृजेश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें