फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मकर संक्रांति की तैयारी, दिन भर होती रही खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में श्रद्धा तथा भक्ति का पर्व मकर संक्रांति सोमवार को मनाया जाएगा। तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। पर्व को लेकर नगर सहित जिले विभिन्न बाजारों में तिल, चूड़ा, लाई, गुड़ सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की खरीदारी होती रही। स्पेशल गजक चिक्की, बादाम पट्टी लोगों की खास पसंद दिखी। गत वर्ष मुकाबले 10 प्रतिशत भाव में उछाल दिखा। बाजार में तेजी आने से कारोबारियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व को दान-पुण्य के साथ ही खाने-पीने के लिए भी जाना जाता है। इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व है। इस दिन स्नान, सूर्योपासना के पश्चात गुड़, चावल और तिल का दान श्रेष्ठ माना गया है। सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, भीटी सहित घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट सहित विभिन्न बाजारों में तिल, चूड़ा, लाई, गुड़ सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी होती रही। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आया। खाद्य सामग्री के रेट पर नजर डाली जाए तो चूरा 45 रुपये प्रति किग्रा, लाई 50 रुपये प्रति किग्रा, तिलवा 80 रुपये प्रति किग्रा, ढूंढा 80 रुपये प्रति किग्रा, गुड़ 50 रुपये प्रति किग्रा, साबुदाना 80 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा था।
विज्ञापन

दुकानदार सत्येंद्र कुमार का कहना था कि अभी अपेक्षाकृत बिक्री नहीं हो रही है। बाजार में तेजी आ रही है। उधर मकर संक्रांति पर्व पर तमसा नदी के मड़ैयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, शीतला माता धाम पोखरा सहित दोहरीघाट कस्बा के सरयू नदी तट पर लोग डूबकी लगाकर दान पुण्य करेंगे। मझवारा मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चूरा, लाई सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की लगी दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। इसमें लाई, चूड़ा, तिलवा की दुकान, किराने की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें