राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर एक नवंबर को जिले में होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारी के क्रम में सोमवार को विकासखंड धानापुर में प्री-मेगा कैंप लगाया गया।
इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
कैंप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सीमा विश्वकर्मा, इफको से दिग्विजय सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग से रामनिवास दुबे, समाज कल्याण विभाग से एडीओ सौरभ सिंह, पंचायती राज विभाग से संजीव सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर से अंकित राय, आईसीडीएस से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता और कृषि विभाग से राघवेंद्र यादव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रति जागरूक करना रहा।