मुहम्मदाबाद गोहना के संत गणिनाथ पीजी कॉलेज में दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगि
- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस ने पकड़ा आरोपी। विभाग स्रोत
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को 47वें क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रवीण और अमृता ने सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन और मुख्य अतिथि मधुबन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार, रामबचन सिंह और डॉ. रमेश कुमार ने किया।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रवीण यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, नितेश राजभर दूसरे और विशाल राजभर को तीसरे स्थान पर रहे। पहले दिन गोला फेंक, जैवलिन थ्रो के साथ अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। 100 मी बालिका वर्ग में अमृता ने सबसे तेज धावक होने का खिताब जीता।
इस दौड़ में उजाला दूसरे और सोनम को तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में रवि पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में कविता पहले सुषमा दूसरे और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला प्रक्षेप के छात्र वर्ग में नितेश राजभर ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रहलाद राम ने कहा कि खेल हमें नैतिक बल प्रदान करता है। इस दौरान मुख्य शास्ता डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विजय बहादुर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश यादव, अब्दुल कयूम, अविनाश चंद आदि लोग मौजूद रहे।