फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्राची प्रथम

विज्ञापन
नगर के रामस्वरुप भारती इंटर कालेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपने बनाए गए पोस्टर 
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को राज्य ललित कला अकादमी, वीना आर्ट गैलरी एवं वैश्य महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के राम स्वरूप भारती इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्राची को प्रथम स्थान मिला। वहीं प्राइमरी वर्ग में आविष्कार और जूनियर वर्ग में आकांक्षा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रकृति बचाने का संदेश दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ और ‘प्रदूषण मुक्त भारत’ जैसे स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका वीना गुप्ता, प्रशिक्षक ओमप्रकाश भारती और संजय राय की टीम ने प्रतिभागियों के पोस्टरों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया। परिणाम के अनुसार सीनियर वर्ग में प्राची प्रथम, अर्शी द्वितीय और इशिता तृतीय रहीं।
प्राइमरी वर्ग में आविष्कार प्रथम, प्रगति वर्मा द्वितीय, अरीबा फातिमा तृतीय तथा अक्षया तिवारी चतुर्थ रहीं। जूनियर वर्ग में आकांक्षा मौर्या प्रथम, अर्पिता द्वितीय, पायल तृतीय और नीलम चौहान चतुर्थ रहीं।
सभी विजेताओं को पर्यावरणविद् शैलेंद्र यादव ने पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वैश्य महिला संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, अर्चना बरनवाल, राधा जायसवाल, पुष्पा बरनवाल, शायर सलमान घोसवी, डॉ. सृष्टि स्वस्तिका, मीना गुप्ता, अमन गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें