शुभारंभ के दौरान बस स्टेशन में खड़ी मिनी बसें। स्रोत- सूचना विभाग
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन से शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत संचालित चार मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के चलने से 50 से अधिक गांवों के लोगों को सस्ती परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एके शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में कुल 24 मिनी बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिनमें से प्रथम चरण में आज चार बसों का शुभारंभ किया गया है। आने वाले समय में सभी निर्धारित बसों के संचालन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मऊ अब विकास और तरक्की के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, एआरएम गौतम कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शुभारंभ के दौरान बस स्टेशन में खड़ी मिनी बसें। स्रोत- सूचना विभाग