फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तकनीकी खामी से छह घंटे ठप रही कई विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के दौरान ओल्ड पावर हाउस ट्रांसमिशन के सर्किट ब्रेकर में तकनीकी खामी आने के चलते कई विद्युत उपकेंद्रों की मेन सप्लाई बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजलीकर्मी तकनीकी खामी को दूर करने में जुटे रहे। 132/33 केवी ओल्ड पावर हाउस ट्रांसमिशन से नगर सहित कई विद्युत उपकेंद्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के दौरान ओल्ड पावर हाउस ट्रांसमिशन के सर्किट ब्रेकर में तकनीकी खामी आने के चलते भीटी विद्युत उपकेंद्र, पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र सहित कई उपकेंद्रों की मेन सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को घरों और प्रतिष्ठानों में एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
नगर के सहादतपुरा के सुमित कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा, इकबाल अहमद और छांगुर प्रसाद का कहना था कि कभी एलटी लाइन में फाल्ट तो कभी विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी के कारण घंटों बिजली गुल हो जाती है।
नगर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो रहा है। घंटों बिजली गुल रहने से शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। इस बाबत उपखंड अधिकारी नगर नीरज कुमार का कहना है कि 132/33 केवी ओल्ड पावर हाउस ट्रांसमिशन के सर्किट ब्रेकर में तकनीकी गड़बड़ी आने से यह समस्या हुई है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें