कार्यक्रम में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह को तलवार भेंट करते लोग।
- फोटो : mau
तहसील के ग्राम कमालपुर कौलौरा गांव में राजपूत करणी सेना के बैनर तले क्षत्रीय समाज एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे राजपूतो की एकता पर बल देते हुए राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने कहा वही समाज तरक्की कर रहा है जिसमे आपसी एकता, और तरक्की की संचेतना है। कहा कि कभी देश और समाज की नई दिशा देने वाला राजपूत समाज में तमाम प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैल गई है। कहा कि आज समाज को आगे बढ़ने के लिये एकता सबसे जरूरी है।
नागेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अगर हमें आगे बढ़ना है तो एकता होने के साथ साथ शिक्षा का होना भी अति आवश्यक है।
कहा कि शिक्षा में हम लगातार पीछे होते जा रहे हैं जो की चिंतनीय विषय है। सिंह ने कि आरक्षण इस दौर का सबसे बड़ी बुराई है। राजनैतिक दलों की वोट की चाल का सबसे बुरा असर हमारे समाज पर पड़ रहा है जिसके चलते हम लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। कहा कि हमें राजनिति तौर पर भी मजबूत होना पड़ेगा और इसके लिये सबसे पहले हमें एक होना पड़ेगा तभी हमारा राजनितिक और सामाजिक अस्तित्व बचेगा पायेगा। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, नागेंद्र सिंह ,अजीत सिंह, लल्लन सिंह, प्रदीप सिंह, विपिन सिंह, धनंजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।