फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से कटी बिजली शाम तक गुल

Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
तार खींचे जा रहे
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही कहे या फिर उदासीनता कि बुधवार को विभाग ने बिना पूर्व सूचना के नगर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती कर दी। सुबह छह बजे से ठप हुई आपूर्ति का देर शाम तक पता नहीं था। इस दौरान शहर की धड़कन लूम ठप पड़ गए। साथ ही पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ा। क्योंकि पूर्व सूचना न होने के कारण लोग पानी आदि का इंतेजाम नहीं कर पाए थे। देर शाम तक मोबाइल के टावर भी काम करना बंद कर चुके थे। पूरा शहर जनरेटर की आवाज से गूंज रहा था।
विज्ञापन



 बलिया से वाया मऊ होकर लखनऊ तक बनने वाली फोर लेन सड़क के निर्माण के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। इसक्रम में विभाग पहले खंभा गाड़ चुका था। लेकिन तार खिंचने की कवायद होनी थी। बुधवार को बिजली विभाग ने आनन-फानन में खड़े खंभे पर तार खिंचने की कवायद शुरू करा दिया।


इस बात की सूचना पहले से नहीं जारी की गई। इसका परिणाम रहा कि नगर क्षेत्र में मौजूद करीब पच्चीस हजार लूमों की धड़कने बंद पड़ गई। इसका परिणाम रहा कि बुधवार को करीब पचास हजार बुनकर शहर में घुमते नजर आए। उनके सामने रोजी रोटी का संकठ खड़ा हो गया।
विज्ञापन



दूसरी तरफ नगर क्षेत्र के लोगों को होने वाली कटौती का पता नहीं था।  इस कारण वे कटौती के मद्देनजर पेय जल की व्यवस्था नहीं कर पाए। परिणामस्वरुप लोग पेय जल के लिए भटके। संपर्क करने पर अधिशासी अभियंता बीआर यादव ने बताया कि फोर लेन का काम शुरू हो गया है। इस कारण खंभों को हटाकर नई लाइन खिंची जा रही है।
विज्ञापन



इसके कारण आज आपूर्ति ठप की गई। वो इस बात का जबाब नहीं दें सकें कि पहले से क्यों नहीं इसकी सूचना लोगों को दी गई और आपूर्ति कब तक बहाल होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें