फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लग्गू बाजार में 10 दिन में टूटी तो करहांजहानागंज मार्ग पर 4 माह में बने गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अन्तर्गत करहां से जहानागंज मार्ग को फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीकी से बनाया गया था। लेकिन चार महीने भी नहीं बीते कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए। लग्गूपुर बाजार में बनी आरसीसी सड़क को बने अभी 10 दिन ही हुए हैं, लेकिन यह भी कई जगह टूट गई। अमृत सरोवर कमालपुर पहाड़पुर, सद्धोपुर पोखरा, ओटनी हरिजन, यादव बस्ती व लग्गूपुर बाजार के आगे ब्रह्म बाबा स्थान के पुलिया के पास ऐसे कई स्थानों पर उखड़ी सड़क की रविवार की शाम या रातोंरात लेपन कर मरम्मत की गई, ताकि सड़क की दुर्दशा छुपाई जा सके।
विज्ञापन

सड़कों की हालत देखकर लोगों का कहना है कि यदि मानक अनुसार काम हुआ होता तो चार माह पहले बनी सड़क टूटती नहीं। कहा कि दो दशक बाद सड़क को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों शिथिल रवैये के कारण मानक व गुणवत्ता का ध्यान न देते हुए बनाया गया है। इसलिए इतने कम समय के अंदर ही टूटी सड़क की जगह-जगह मरम्मत की जा रही है। बता दें कि पीएमएसजीवाई के तहत बनी इस सड़क की लंबाई 7.2 किमी व सीसी रोड की लंबाई .53 किमी है और जिसकी चौड़ाई 5.5 मीटर है। लग्गूपुर व ओटनी की आरसीसी रोड सहित पूरी सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है लेकिन सबसे व्यस्त करहां बाजार के जोगियाने मुहल्ले की आरसीसी 3.5 मीटर ही बनाई जा रही है।

मामला संज्ञान में हैं, पुल के पास रोलर न चल पाने के चलते समस्या आई हैं, उसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। वहीं बारिश के चलते भी पाइप के सहारे सड़क के अंदर पानी जाने से गड्ढे बन गए थे।- मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें