मऊ। जिले के 95 साधन सहकारी समितियों और 35 अन्य सहकारी समितियों के 167 सदस्यों के लिए सोमवार को 78 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जबकि 1003 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिले में कुल 1170 सदस्य पदों का चयन होना था। अब ये निर्वाचित सदस्य मंगलवार को सभापति और उपसभापति का चयन करेंगे।
जिले में कुल 95 साधन सहकारी समितियां हैं। प्रत्येक समितियों में नौ वाड़ॱर हैं। इस प्रकार कुल साधन सहकारी समितियों में 855 सदस्य निर्वाचित होने थे। जबकि इनके अलावा जिले में 35 अन्य सहकारी समितियां हैं। इनमें भी प्रत्येक समिति में नौ सदस्य यानी 315 सदस्य निर्वाचित हुए। इस प्रकार सोमवार को केवल 78 मतदान केंद्रों पर केवल 167 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। सभी स्थानों पर मतदान शांति पूर्ण तरीके से हुआ। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी शिवजी यादव ने बताया कि अब ये निर्वाचित सदस्य सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे। इन पदों के लिए मंगलवार केे चुनाव होंगे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की आठ समितियों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किये गए है।जबकि दुबारी,प्यारेपुर मिश्र,मीरपुर सहित छ: समितियों पर भारी गहमा गहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ ।दुबारी और फतेहपुर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा।दुबारी में कुल नौ में पांच,प्यारेपुर मिश्र में सात,मीरपुर दरियाबाद में पांच,फतेहपुर मंडाव में आठ,कमलसागर में सात,और मर्यादपुर साधन सहकारी समिति पर सात सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं ।इंदारा संवाददाता के अनुसार इंदारा से किरन , कसारा से विजय शंकर राय ,कटवासं से सुनिता अदरी देहात से विजयी राजभरमुहम्मदपुर (बाबूपुर)से रामभवन यादव। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति ललितपुर लुदुही व मझवारा की कुल चार ग्साधन सहाकरी समितियों पर चुनाव हुआ ।शेष 14 ग्रामपंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया था। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सहकारी समितियों के डेली गेट चुनाव मे पीपरसाथ समिति से शिवमुनि यादव सिधवल से राकेश सिंह बीबीपुर से चुनाव जीते थल ईपुर साधन समिति से मझौली से चित्रसेन व परमांनद पटटी से बदामी देवी चुनाव जीतीं । मऊकुबेर समिति से भुडुसुरी से कैलाश मुंहवा विजय गढ से तिलेश्वर मेउडी से राजकुमार विजई रहे। मुसतफाबाद साधन समिति से इद्रावती देवी नंबर एक से व दो नंबर से दिनेश्वर सदस्य बने ।