फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंत्री स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग तथा प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में शिकायती पत्रों के निस्तारण आख्या संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री द्वारा अजीत कुमार वर्मा उर्फ राजीव जौहरी, जिला मंत्री भाजपा बंधे के किसाने बमघाट, सरस्वती मंदिर, अटल घाट, टौंस नदी पुल के उस पार सड़क के किनारे गंदा कचरा व मलबा के जलाने से हो रहे प्रदूषण को बंद कराने के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके बादे ढ़ाढाचवर तथा जिला मंत्री भाजपा जनार्दन चौहान ने शौचालय निर्माण एवं मनरेगा योजना में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच कराने का निर्देश दिया। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी सरकार की योजना में गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में मिथिला पांड पत्नी सुनील पांडेय ग्राम जमालपुल की शिकायत का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि जितनी भी सरकारी जमीन है उसपर जितने अवैध कब्जे है उसको हटवा लें। नालियों पर के अवैध कब्जे को भी जल्द से जल्द हटवाया जाए। पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि गुंडा एवं माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। जिससे समाज में यह संदेश पहुंचे कि लोगों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। इस अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस एवं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्राकश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह, जिला क्रीडाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें