फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/ सूरजपुर।घोसी के मानिकपुर असना और दोहरीघाट ब्लाक के रसूलपुर गांवों के प्रधान पदों के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मानिकपुर असना मेें 56.7 तथा रसूलपुर में 45 फीसदी मतदान हुआ। दोनों गाम पंचायतों में कुल 7649 मतदाताओं में से 3848 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों गांवों के प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया। मतदान के बाद ईवीएम ब्लाक मुख्यालयों पर जमा कर दी गईं। मतगण आठ जुलाई को ब्लाक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन

घोसी ब्लाक के मानिकपुर असना गांव में शनिवार को प्रधान पद के उपचुनाव में 3165मतदाताओं में से 1796 ने मताधिकार का प्रयोग किया।मानिकपुर असना गांव स्थित चार बूथों पर 56.7प्रतिशत वोट पड़े।चुनाव के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट आलोक कुमार चारों बूथों पर चक्रमण करते रहे। मानिकपुर असना गांव के महिला प्रधान के मृत्यु के बाद रिक्त पद के लिए हुए चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी आयशा खातून,यासमीन,शेख सबाना मैदान में थी।जिनमे त्रिकोणीय मुकाबला था।मानिकपुर असना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने दो और जूनियर हाईस्कूल में बने एक बूथ के साथ रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक बूथ 56.7 प्रतिशत वोट पड़े।इस सम्बंध में जोनल मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने बताया बूथ संख्या135 में 748 वोट में से 413 पड़े।बूथ136 में 789 में 403 वोट पड़े।बूथ 137 में 1039वोट में 566वोट पड़े।बूथ 138 में 414 वोट पड़े।उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जोनलमजिस्ट्रेट आलोक कुमार,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लालबाबू दुबे,कोतवाल नीरज पाठक आदि सुबह से लेकर मतदान समाप्ति तक डटे रहे। उधर दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर में ग्राम प्रधान पद का चुनाव बिना किसी झड़प के सम्पन्न हुआ। रसूलपुर में ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव की मृत्यु से खाली सीट पर प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान स्व: हरिनाथ यादव के पुत्र अखिलेश यादव, शशिकांत सिंह एवं सोनू यादव के बीच त्रिकाणीय संघर्ष हुआ। रसूलपुर में शाम पाँच तक बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ न. 45 पर 541 में 310 वोट यानी 52प्रतिशत , बूथ संख्या 46 पर 609 में 305 वोट यानी 56.7 प्रतिशत ,बूथ न. 47 पर 650 में 319 वोट प्रतिशत, बूथ न. 48 पर 598 मे 260 वोट 43प्रतिशत , बूथ नंबर 49 पर 655 में 228 वोट यानी 34.80प्रतिशत, बूथ नंबर 50 पर 819 में 313 वोट यानी 38प्रतिशत , बूथ न. 51 पर 612 में 317 वोट यानी 51 प्रतिशत वोट पोल हुआ। रसूलपुर ग्राम सभा में कुल 4484 मतदाताओं में से 2052 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें