मऊ। कारोना महामारी के चलते मंगलवार को जिले के 45 हाट स्पाट सहित 85 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2822 वाहनों को चेक किया। इनमें से 838 वाहनों का चालान कर दिया जबकि एक लाख 37 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। इसके साथ ही मास्क न लगाने वाले 655 व्यक्तियों से 49 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
रात में अनावश्यक घूमने वाले 226 व्यक्तियों से 35 हजार रूपये और दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर बैठ कर सफर करने वाले 838 व्यक्तियों से एक लाख 37 हजार रुपये सहित पुलिस ने कुल दो लाख 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया ।