चिरैयाकोट। स्थानीय थाना के कुछ ही दूरी पर चौक पर मंगलवार की शाम को सीओ के नेतृत्व में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक के झटके से सिपाही की राइफल छिटककर गिर गई।
इसके बावजूद बाइक सवार भाग निकले। बाइक सवार युवकों का दुस्साहस देखकर सिपाहियों ने उनका पीछा किया और लगभग दो किलोमीटर दूर जाकर उन्हें रोका।पुलिस के पहुंचते ही बाइक चला रहा युवक एक साथी के साथ बाइक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस बाइक भी कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस बाबत एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि झटका लगने से राइफल गिर गई थी। युवक ने राइफल छीनी नहीं थी।