दिल्ली में बम हादसे के रोडवेज बसों की चेकिंग करते एसपी इलामारन जी
मऊ। दिल्ली में लाल किले में कार में विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद मऊ पुलिस भी चाैकस रही। देर रात तक रोडवेज और रेलवे स्टेशन के परिसर पर चेकिंग चलती रही।
एसपी इलामारन जी ने नगर में चेकिंग अभियान की कमान संभाली। इस दौरान वो एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह के साथ पुलिस बल के साथ रोडवेज पहुंचे, यहां चेकिंग की। इसी क्रम में वो मऊ जंक्शन पहुंचे और यहां आरपीएफ और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाते हुए चारों प्लेटफाॅर्म की जांच की।
इसी क्रम में एसपी ने आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर जांच की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि घटना से पहले ही पुलिस टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा था। इस हादसे के बाद अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। साथ ही अलग-अलग टीम बनाकर सार्वजनिक स्थलों के साथ वाहनों की जांच की गई। संवाद