फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर एनएसए लगाकर पुलिस कर रही औरों की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीएए और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान उपद्रव कर अगजनी आदि की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से पुलिस चार का पुलिस ने शुक्रवार को एनएसए में चालान किया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई यहां नहीं थमने वाली है। पुलिस अभी भी घटना में शामिल और आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस सबूत तलाश कर रही है। जैसे ही सबूत हाथ लगा पुलिस पुन: कुछ लोगों का एनएसए में चालान करेंगी।
विज्ञापन

बीते 16 दिसंबर 2019 को कुछ लोगों ने सीएए के साथ नागरिक संशोधन कानून का विरोध करते हुए सदर चौक से जुलूस निकाला। बाद में हजारों की संख्या में मिर्जा हादीका पुरा तीराहे पर पहुंचकर कानून का विरोध करते हुए जाम लगा दिया। शाम होने पर मनबढ़ों ने उस समय उपद्रव किया, जब पुलिस ने बस पर पथराव करने से रोका। इस दौरान मनबढ़ों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। साथ ही साथ दक्षिणटोला थाने में तोड़ फोड़कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उपद्रवियों ने एक दर्जन से अधिक बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद कई दिनों तक शहर बेपटरी रहा। इस दौरान इंटरनेट से लेकर अन्य सेवाएं बंद रही।
घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा था कि आरोपियों के विरुद्घ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी ने नौ लोगों को एनएसए लगाने को कहा था। घटना के करीब सात माह बाद पुलिस ने चार पर शुक्रवार को एनएसए लगाया। लेकिन अभी भी और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बात करने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि संख्या तो नहीं बता सकता, लेकिन पुलिस की रडार पर और लोग हैं। जैसे ही सबूत एकत्र हुए इन लोगों पर भी एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें