अमिला (मऊ)। कोरोना संक्रमण में अपराध ग्राफ कम होते नहीं दिख रहा है।शनिवार की देर शाम काम करने के बाद घर जा रहे अधेड़ को अमिला पुलिस चौकी के महज 50 मीटर दूरी पर दो बाइक से आए चार हमलावरों ने हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस चौकी के पास हुए घटना की सूचना मिलने पर घोसी एसओ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को घोसी सीएचसी भेजवाया।
घोसी कोतवाली के अमिला ग्राम सभा निवासी संजय सिंह 55 पुत्र रामहर्ष सिंह ग्रामसभा के प्रधान सीताराम सिंह के यहां काम करते है।शनिवार की देर शाम करीब 7.30 बजे वह काम समाप्त करने के बाद वापस घर जा रहा था। अभी वह अमिला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर रामलगन कॉलेज के पास पहुंचा था कि दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने चाकू-डंडा से उसे हमला कर घायल कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर घोसी एसओ समर बहादूर सिंह पहुंचे और घायल को घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। पुलिस चौकी के पास हुए इस घटना को लेकर पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठाते दिखे। इस बाबत एसओ समर बहादूर सिंह का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में हैं। घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच की जा रही है।