स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठा नेशनल हाईवे 29 के किनारे रात करीब एक बजे नवशरहा मोहल्ला में प्रेम चौहान की बाइक एक चोर चालू कर रहा था। उसी बीच दोहरीघाट से गस्त पर आ रही पुलिस की टीम ने उस युवक को रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो तो उसने कहा कि दोहरीघाट दवा लेने जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने जब गाड़ी केृा कागज मांगा तो वह घर से आधार कार्ड लाने के नाम पर वहां से भाग गया। वहीं से करीब 50 मीटर की दूरी पर महादेव कांटा पर पहुंचा और वहां से कांटा मलिक दयानंद राय की बाइक को लेकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसी फुटेज में कैद हो गई।