पुलिस लाइन सभागार हाल में शुक्रवार की रात सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कर्मचारियों की समस्यों को सुना । पुलिस से रमजान के दौरान हीस्ट्रीशीटरों, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए कहा। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के व्यक्तियों, पीस कमेटी के सदस्यों के साथ आगामी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु वार्ता कर लें।
इस दौरान कहा कि थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध, वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। 2016 से पहले की लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण व पेन्डिंग प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, वांछित-वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपने-अपने थाना क्षेत्र में रोजाना सक्रिय रात्रि गस्त करें जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी पंकज सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक प्रतिसार शिव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।