फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना: नया मीटर लगाने के लिए मांगे दो हजार रुपये, वीडियो वायरल; बोला- जेई को भी देना होता है

Thu, 18 Jul 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: मऊ में उक्त वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने कम रुपये देने की भी गुजारिश लेकिन लेकिन कर्मचारी ने साफ कह दिया कि जेई साहब को भी देना होता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के कुछ दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों को बिजली बिल कम करने के लिए हर घर सोलर लगाने के साथ पुरानी मीटर बदलकर नया मीटर लगाया जा रहा है। लेकिन इस सुविधा का भी लोगों को सही से लाभ नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


नया मीटर लगाने के लिए सरकार की तरफ से 1954 रुपये की रसीद कटती है, उसके बाद भी मीटर लगाने वाले जेई द्वारा अलग से दो हजार की घूस ली जा रही है। 



गुरुवार को वही मीटर लगाने के लिए मीटर ऑफिस के जेई द्वारा दो हजार रुपये घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। परदहां ब्लाक के रैनी गांव के निवासी शासन द्वारा नामित संस्था यूपीनेडा द्वारा अधीकृत वेंडर बनाया गया है। 
विज्ञापन


मुकेश राय ने बताया कि उनकी फर्म समग्र इंटरप्राइजेज द्वारा पूर्वांचल सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में सोलर पैनल लगाने का काम किया जा रहा है। पीएम सूर्य योजना के तहत सोलर पैनल लगने के बाद घर में लगे पुराने मीटर को बदलकर नया मीटर लगाया जाता है।
विज्ञापन


इसके लिए 1954 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। लेकिन वेंडर को कमी बताकर उसी से मीटर आफिस के जेई पैसा लेते है। वायरल वीडियाे में भी वेंडर मुकेश राय से नया मीटर लगाने के लिए दबाव दिया जा रहा है। मीटर आफिस में कुर्सी पर बैठा जेई और उसका सहयोगी कहते है कि मीटर को बदलने के लिए रेट तय है। दोनों वेंडर से दो हजार रुपये की मांग करते है। वेंडर द्वारा पैसा देने के बाद काम हो जाने का आश्वासन भी देते है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें