फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास स्वच्छता बनाए रखने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर की ओर से परदहां ब्लाक क्षेत्र के वनदेवी मंदिर परिसर में चल रहा 10 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर परिसर में पौधरोपण से हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष और भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने संस्थान की तरफ से चलाए गए स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। मंदिर के महंत सुनील गिरी ने बीज विज्ञान संस्थान परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान के लिए संस्थान की सराहना की। स्वच्छ भारत अभियान समिति की अध्यक्षा डॉ. कल्याणी कुमारी ने डिजिटल प्रस्तुतिकरण में कहा कि भारतीय बीज विज्ञान परिवार के लगभग 70 सदस्यों ने प्रतिदिन 2-3 घंटे सेवा दान देकर मंदिर परिसर को साफ किया। संस्थान के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुधाकर श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविंद नाथ सिंह, डॉ. गोविंद पाल, डॉ. श्रीपति केवी, डॉ. विशाल त्यागी, डॉ. गोपी किशन, अनुपम चौबे, अशोक कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अरुण चतुर्वेदी, अंबरीश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें