पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास बुधवार क देर शाम करीब साढ़े सात बजे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि डीएम खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को मुआवजा दे।
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव निवासी उदयभान 23 पुत्र मदन पासवन ईट भट्टा पर मजदूूर का काम करता है।बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह पिपरीडीह बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस गांव लौट रहा था। अभी वह अपने गांव के 500 दूरी स्थित मोड़ के समीप पहुंचा था।इसबीच पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में कार्य कर रही एक हाइड्रा क्रेन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जहां कुछ देर बाद ही उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
उधर हादसे की सूचना के बाद सीओ नरेश कुमार, एसओ सरायलंखसी निहार नंदन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।लेकिन घटना के एकत्रित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को मौके पर आकर मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग पर डटे थे।उधर पुलिस अधिकारियों द्वारा खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे।
घर का कमाऊ सदस्य था उदयभान
पिपरीडीह।तीन भाईयों में मृतक उदयभान सबसे बड़ा था।उदयभान के घर की माली हालत बेहद दयनीय है।उदयभान द्वारा ही ईट भट्टे पर मजदूरी से मिलने से वाले रुपये से परिवार का भरण पोषण होता है।उधर घटना के बाद मृतक की पत्नी सरिता, उसका तीन वर्षीय पुत्र, मॉ, पिता और भाईयों का रो रोकर बुरा हाल है।