फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में वकीलों के चेहरे हुए लाल-पीले

Tue, 22 Mar 2016 09:25 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में होली खेलते वकील
विज्ञापन
 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सोमवार को होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दिया।
विज्ञापन

    इस दौरान वक्ताओं ने कहा होली प्रेम के प्रतीक का त्योहार है अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला जज डा. अजय कुमार ने कहा कि प्रेम को एक उत्सव के रूप में मनाने का त्योहार होली है। उन्होंने सभी को होली की शुभ कामनाएं दीं।
   परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश लालमणि प्रसाद ने सभी को होली के दिन लोग आपसी कटुता समाप्त कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं जिससे आपसी सौहार्द बना रहता है। बार के अध्यक्ष शमसुल हसन ने सभी को होली की शुभ कामना दी। महामंत्री दारोगा सिंह ने आपसी मतभेद भुलाकर  समाज के हित में कार्य करने को कह।   
विज्ञापन

कार्यक्रम में अशोक कुमार अश्क, अजय सिंह, ऋषिकेश सिंह, फतेहबहादुर सिंह व अरविंद सिंह ने  होली गीत प्रस्तुत किये। इस मौके पर एडीजे धमेंद्र पांडेय, सिविल जज प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, अरविंद तिवारी, अमरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, अश्वनी सिंह, बृजभान पाल, हरिनंद चौहान, सत्येंद्रनाथ राय, नरेंद्रनाथ राय, आनंद पांडेय, मानिकचंद, माजिदअली, इफ्तेखार अहमद, प्रदीप वर्मा, चंद्रशेखर राय , सतीश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें