कोपागंज के मदरसा मिफ्ताउल उलूम में स्वास्थ्य के कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते डा.जितेन्द्र कुमार।
कस्बा स्थित मदरसा मिस्वाह उल उलूम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट गोरखपुर एन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें इस्लाम में सफाई के महत्व पर जिक्र होने बात कही गई। कहा गया कि इस्लाम में सफाई को आधा ईमान बताया गया।
बैठक में नियमित टीकाकरण, स्वच्छता एवं पोलियो कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ जीतेन्द्र कुमार ने किया। कुरान व हदीश की चर्चा करते हुए सफाई पर विचार व्यक्त किया गया। कहा गया कि इस्लाम में सफाई को आधा ईमान बताया गया है। कहा गया कि जब अल्लाह ने बीमारी दी तो उसके लिए इलाज भी बताया। उन्होंने पोलियो कार्यक्रम की सफलता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़ी खुशी का मौका है कि स्वस्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम की बदौलत आज हमारे मुल्क में पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी पर अंकुश लगा।
कोर ग्रुप के डीएमसी शमशेर अली ने कहा कि पूरे विश्व में 16 मार्च 2016 तक सिर्फ सात मामले प्रकाश में आये हैं । डीयूसी मो. आरिफ ने नियमित टीकों एवं बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। बताया कि टीबी, पीलियो, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया ,खसरा, बुखार आदि बीमारियों से बचने के लिए टीके लगवाने जरूरी है । ये टीके प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को एएनएम द्वारा निशुल्क लगाये जाते हैं।