फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राष्ट्रीय योगासन अंडर- 14 प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे पीयूष

विज्ञापन
वैदिक योगशाला के खिलाड़ी पीयूष का राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।संवाद
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र जहनियापुर गांव निवासी फैज़ुल्लाहपुर स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के नौवींं के छात्र पीयूष कुमार का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 (बालक वर्ग) में उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।
विज्ञापन

पीयूष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहनियापुर गांव निवासी पीयूष नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फैजुल्लाहपुर में कक्षा 9वीं का छात्र है। उनके पिता सुनील मजदूरी का काम करते हैं। माता इंद्रकला गृहिणी हैं।
पिछले दो वर्षों से पीयूष राष्ट्रीय योगासन कोच राजन वैदिक के मार्गदर्शन में वैदिक योगशाला में नियमित रूप से योगासन की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एसजीएफआई की जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में होगा।
पीयूष की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण नंद सिंह, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें