चिरैयाकोट। नगर पंचायत चिरैयाकोट के ताजपुर वार्ड स्थित पीएचसी जाने वाले के मार्ग में बिजली का खंभा होने से मरीजों को परेशानी होती है। खंभे के कारण एंबुलेंस नहीं जा पाती।
प्रसव कक्ष पर ताला लटका मिला। गंदगी वहां की अव्यवस्था बता रही है। पीएचसी जाने वाली इंटरलॉकिंग मार्ग के बीचोबीच बिजली का खंभा है, इससे पीएचसी पर एंबुलेंस भी पहुंच पाता है। मरीज भी कुछ दूरी पर वाहन खड़ा करके पैदल ही आते जाते हैं।
एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने और महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। पीएचसी पर चिरैयाकोट नगर पंचायत की 28 हजार से अधिक की आबादी निर्भर है। रोजाना पीएचसी पर ओपीडी में 150 से 200 मरीज उपचार के लिए आते हैंं।
नगर के महेंद्र प्रसाद, जगतनारायण चौरसिया, लालबिहारी गुप्ता, राकेश वर्मा, रवींद्र मौर्य, इदरीश अंसारी आदि लोगों ने बताया कि अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया था, इससे भी साफ पानी नहीं निकलता है। टूटे रास्तों से मरीज अस्पताल तक पहुंचते हैं।
अंदर सफाई नहीं होने से अस्पताल परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे और बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।