मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर पलटी पिकअप:सोर्स सोशल मीडिया
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गैस एजेंसी के पास बृहस्पतिवार रात तीन बजे मुर्गी लदी पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक कैलाश घायल हो गए। हादसे में 450 से अधिक (9 क्विंटल) मुर्गियों की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव निवासी कैलाश चिरैयाकोट से मुर्गियां लेकर मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहे थे। टड़वा गैस एजेंसी के पास चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कैलाश को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। चालक कैलाश ने बताया कि पिकअप में करीब नौ क्विंटल मुर्गियां लदी थीं, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।