फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला को बचाने में पिकअप डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन भुसुवा के पास रविवार की रात एक बजे एक पिकअप अचानक सामने आई महिला को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक पिकअप चाललक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छाता निवासी हिमांशु दुबे के रूप में हुई है। हिमांशु अपने साथी प्रेमनारायण मिश्रा निवासी बैरिया, लव कुमार यादव निवासी भोज के टोला, आशुतोष मिश्रा निवासी बैरिया के साथ लखनऊ से मशीन को पिकअप पर लोडकर वापस आ रहा था।
अभी वह रविवार की देर रात करीब एक बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसूवा मोड़ के पास पहुंचा था कि एक महिला को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन की गति तेज होने के चलते डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में हिमांशु के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों घायलों को पुलिस ने रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रानीपुर राजीव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें