फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप और कार में टक्कर, पति-पत्नी और बेटी घायल

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली में मार्ग दुर्घटना क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव के पास सोमवार की दोपहर पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार सिनोद (47), उनकी पत्नी निर्मला (45) और बेटी आयुषी (13) घायल हो गईं। कार और पिकअप दोनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के परसूपुर दिघेड़ा निवासी सिनोद अपनी कार से परिवार के साथ किसी कार्य से घोसी आए थे और घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें