मऊ। उत्तर प्रदेश में विभिन्न विधाओं एवं संस्थानों के फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर सोमवार को फार्मासिस्ट फेडरेशन की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में प्रमुख रूप से रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, एसीपी, पदों का सृजन सहित अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई।
इस मौके पर फार्मासिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सरफ़राज अहमद चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि जल्द ही निदेशालय स्तर की समस्याओं को लेकर निदेशालय के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी सम्मिलित रहेगा। फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी संघों और संस्थानों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि फार्मेसी और संयुक्त निदेशक फार्मेसी का पद गत कई वर्षों से खाली पड़ा हुआ है। वहीं फार्मेसी अधिकारी पद नाम परिवर्तन, प्रिस्क्रिप्शन अधिकार का मुद्दा फाइलों में लटका हुआ है। आयुर्वेद एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष विद्याधर पाठक एवं महामंत्री आनंद सिंह ने रिक्त पदों पर नियुक्ति, पदोन्नति के पदों का सृजन और एसीपी न मिलने की समस्या बताई।