फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से नदारद रहे कर्मचारी, खाली मिली कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद हुए अनलॉक में अब सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और फरियादियों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हम नहीं सधरेंगे की तर्ज पर कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहें। अधिकांश कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिली। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नजर आया। कार्यालय में कई सीटों पर कर्मचारी नदारद रहे। बाहर बैठे लोग अधिकारी तथा कर्मचारी के आने की बाट जोहते दिखे।
विज्ञापन

एक जून से जिले में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। इस क्रम में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे अमर उजाला की टीम बीएसए कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यालय तो समय से खुला मिला, लेकिन ग्यारह बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत आधा दर्जन कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रही। कई कर्मचारी इधर से उधर घूमते दिखे। कार्यालय में प्रवेश करने वालों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी और ना ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क का कोई प्रयोग कर रहा था। कार्यालय में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं थी। कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ कर्मचारी भी बिना मास्क के घूमते नजर आए। दूर दराज से आने वाले फरियादी अधिकारी तथा कर्मचारियों के आने की राहत ताक रहे थे।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्रभारी बीएसए राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि हमारे पास जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है। मैं अपने कार्यालय में जरूरी फाइलें निपटा रहा था। अनुपस्थित कर्मचारियों को तलब किया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं का प्रतिदिन निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें