उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दवा प्रतिनिधि बुधवार को नगर क्षेत्र के बाल निकेतन स्थित सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से मांगों को लेकर बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बुधवार को दवा प्रतिनिधि जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर ज्ञापन सौंपने के दौरान दवा प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष रमन पांडेय ने बताया कि जिस प्रकार से दवा प्रतिनिधियों को सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों से मिलने पर रोका जा रहा है यह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सेल्स प्रमोशन इंप्लाईज्ड एक्टर के तहत दवा प्रतिनिधियों को सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों से मिलने तथा दवाईयों के बारे में बताने का अधिकार है।
ऐसे में उन्होंने मांग की कि कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन घोषित न करने के चलते कंपनी मालिकों द्वारा इन कर्मचारियों का शोषण किया जाता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रुप से विजय सिंह, पीयूष उपाध्याय, आदित्य, विपिन, विनय, शैलेश तिवारी, सिद्घार्थ, राजू,नयन, आरपी सिंह, केएन तिवारी, मनीष, संदीप राय आदि मौजूद रहे।