फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की समस्याओं का होगा निस्तारण

Thu, 26 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपराध की भी समीक्षा की।
विज्ञापन



साथ ही कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को त्वरित निदान किया जाएगा। कर्मचारी अपने किसी भी समस्याओं को नि:संकोच कहें। कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही सैनिक कल्याण की योजनाओं का भी उन्हें बखूबी लाभ दिया जा रहा है।


कहा, हुए सभी कर्मचारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र की बीट बुक बना लेने का निर्देश दिया। बीट बुक में अपने क्षेत्र की छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी रखने व आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों को चित करने का निर्देश दिया साथ ही वहां सतर्क दृष्टि अपनाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया
विज्ञापन



 कि वह अपने क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों एवं अराजकतत्वों की पहचान कर लें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें