फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 05 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बड़ी रहजनिया कांड के विरोध में जनवादी पार्टी की जनवादी जन अदालत की प्रशासन से अनुमति न मिलने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि जिनके हाथों में रक्षा का भार है, उन्हीं लोगों ने पैसे के प्रभाव में गरीबाें को उजाड़ डाला।

 कहा कि जिला प्रशासन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया, नोटिस या बेदखली आदेश के गरीबों को उजाड़ा है। यह कृत्य ऐसे समय किया जब गरीबों के ऊपर ठंड का प्रकोप था।
विज्ञापन


इस हृदय विदारक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। हाईकोर्ट में लंबित प्रार्थना पत्र में मात्र जिला प्रशासन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था,

 लेकिन नोटिस को ही तिल का ताड़ बनाकर प्रशासन ने दमनात्मक कार्रवाई कर अपना परिचय दिया है। दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

 जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन घटनास्थल पर यथास्थिति बहाल करे अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अंत में राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन की ओर से उत्पीड़ित गरीबों को मुआवजा दिया जाए।

दोषी पुलिस प्रशासन को बर्खास्त कर भूमाफियाओं के विरुद्ध कानून का शिकंजा कसने सहित डीएम को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। धरने को टिल्लू, सत्यकुमार चौहान, महेश, राजू चौहान ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें