फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो साड़ों की लड़ाई से घरों में बंद रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर का निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला का ब्रह्म स्थान बाबा की चौरी छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बन गया है। बृहस्पतिवार की इसके मुख्य मार्ग पर दो सांड़ों की लड़ाई से मुहल्ले में अफरा-तफरी की स्थिति रही। इस बीच छुट्टा पशुओं ने दो बाइकों को जहां गिरा दिया, वहीं सांड़ों को लड़ते देखकर रास्ते से आ रहे वाहन चालक यू टर्न लेकर दूसरे रास्ते से जाते दिखे।
विज्ञापन

यह वहीं स्थान है जहां तीन दिन पहले एक छुट्टा पशु के हमले से ब्रम्हस्थान बाबा की चौरी के सामने रहने वाले एक अधेड़ की बुधवार को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
तीन दिन पहले इसी मुहल्ला निवासी अशोक सिंह (60) को छुट्टा पशु ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के बाहर खड़े थे। मृतक के पुत्र संजय सिंह ने बताया कि उनके पिता के सिर और पेट में छुट्टा पशु के हमले में गंभीर चोट लगी, लेकिन सबसे ज्यादा दुख है कि इस घटना के बाद भी अब तक छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इसको लेकर वार्ड सभासद प्रतिनिधि राजीव सैनी को भी इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि इसको लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही इसका निदान किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि अमर उजाला में इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद उनके द्वारा इस संबंध में नगर पालिका को पत्र भेजकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें