फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Wed, 12 Apr 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
बिजली कटौती के चलते लोगों ने हंगामा किया - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट ही गया। नाराज उपभोक्ताओं ने अमिला-बोझी मार्ग को जाम 
कर दिया। लगभग एक घंटा तक मार्ग जाम होने से सवारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

लोगों को कड़ी धूप के बीच समय व्यतीत करना पड़ा। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे विभाग  के एसडीओ तथा कोतवाल घोसी के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।

 शासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुरूप बिजली न मिलने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

विद्युत सब स्टेशन पांडेयपार से संबद्ध क्षेत्रों में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिलने के विरोध में भाकपा नेता विवेक  राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को अमिला पूर्वी बाईपास पर ग्रामीण बैंक के  सामने किया चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन विद्युत कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। पांच घंटा भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे जेई रविंद्र यादव तथा एसडीओ परशुराम ठाकुर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण बीच -बीच में आपूर्ति बंद कर दी जाती है। कमजोर तार अक्सर गर्म हो जाते हैं। इसलिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें