फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की मस्ती में सराबोर रहे लोग

Sat, 07 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली का हुड़दंग चरम पर रहा और लोग अबीर गुलाल से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन


जहां एक ओर लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली, वहीं सदर चौक पर सामूहिक होली खेली गई। नगर के अस्तुपुरा से होली खेलनेे वालाें का जुलूूस भी निकला। मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

पर्व का उल्लास बच्चों और नौजवानों में ज्यादा देखने को मिला। बच्चे और युवा झुंड में राहगीरों को रंग लगा रहे थे। जोगीरा सा रा रा रा के साथ ही रंग खेलने के लिए युवाओं और अन्य लोगों की टोली मोहल्लो में निकली।
विज्ञापन


दोपहर तक लोगों ने जमकर होली खेली। सदर चौक और गोला बाजार में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर डीजे की धुन पर लोगों ने होली खेली।

नगर के अस्तुपुरा से जुलूस निकालकर युवा सदर चौक पहुंचे। शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक साथ होने के कारण पुलिस के लिए त्योहार सकुशल कराना चुनौती रही।

नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चांदमारी इमिलिया, भीटी, गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन, सिंधी कालोनी, सदर चौक, गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, डोमनपुरा, अस्तुपुरा, राजारामपुरा, मिर्जाहादीपुरा

आदि स्थानों पर लोगों ने जमकर होली खेली। लोगों ने डीजे की धुन पर  डांस भी किया। करीब 11 बजे नगर क्षेत्र के अस्तुपुरा और राजारामपुरा से युवा जुलूस निकालकर मिर्जाहादपुरा, डोमनपुरा औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला,

 गोलाबाजार होते हुए सदर चौक पहुंचे। जहां पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के तत्वावधान में ध्वज प्रणाम का कार्यक्रम हुआ। सभी ने ध्वज को प्रणाम किया।

इसके बाद आधे घंटे तक अबीर की होली खेली। मुंशीपुरा में युवाओं ने मटकी फोड़कर होली मनाई। होली पर्व के दौरान जहां एसपी अनिल कुमार सिंह अपने मातहतों के साथ दिनभर सक्रिय रहे। एडीएम समीर वर्मा और एएसपी सुनील कुमार सिंह ने शहर कोतवाली से हर जगह नजर बनाए रखा।
विज्ञापन


वहीं एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार और शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह आरएएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर सदर चौक पर             मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें