बसपा के राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी का जिले में आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि रेलवे से संबंधित अन्य आवश्यकताओं को रेल मंत्री से मिलकर पूरा कराया जाएगा।
कहा कि बाल निकेतन क्रासिंग पर रेलवे अंडरब्रिज तथा हटट्ठीमदारी पुलिस चौक से मुंशीपुर ओवरब्रिज तक सईदी रोड को चौड़ा करना हमारी प्राथमिकता में शामिल
होने के साथ ही प्लेटफार्म संख्या एक से छहतक फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना भी अति आवश्यक है।