फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डांडिया महोत्सव में देर रात तक झूमे लोग

विज्ञापन
लायन्स क्लब क्षितिज की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में डांडिया खेलती महिलाएं। क्लब
विज्ञापन
राजमहल में लायंस क्लब क्षितिज की ओर से डांडिया महोत्सव एवं भारतीय नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन-गरबा और डांडिया में देर रात तक लोग झूमते रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, लायन जय कृष्ण साहू, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ एवं प्रदीप सिंह के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू, विशिष्ट अतिथि क्लब के मण्डलाध्यक्ष अर्पण धर दुबे, डॉ. क्षितिज शर्मा, उमेश चंद्र कक्कड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेस्ट कपल डांडिया विशाल एवं एकता बरनवाल प्रथम, बेस्ट मेल डांस शुभम गुप्ता प्रथम, बेस्ट फीमेल डांस डॉ. प्रिया सिंह प्रथम बेस्ट ड्रेसअप मेल विशाल गुप्ता प्रथम , बेस्ट ड्रेसअप फीमेल डॉ. आकांक्षा द्विवेदी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

भजन गायक राजेंद्र राज के देवी गीतों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर डॉ. रजनी कांत द्विवेदी, आराधना सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, शांभवी सिंह वंशिका सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, सीमा चक्रवाल, पूजा श्रीवास्तव, साक्षी टंडन, गायत्री जायसवाल , सुनील कनौजिया, यवनिका सिंह, अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, सुषमा सोनकर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें