क्रिकेट विश्वकप में रविवार को अपने पहले मैच में भारत की पाकिस्तान पर
धमाकेदार जीत पर प्रशंसक झूम उठे। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए लोग सुबह
से ही टीवी पर चिपके रहे। भारत की जीत के बाद जगह-जगह आतिशबाजी और
मिठाइयां बांटी गईं।
रोमांचक मैच को देखने के लिए क्रिकेट
प्रशंसक रविवार सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे। वहीं, जो बाहर भी गए वे किसी
भी तरह से इस मैच को देखना नहीं भूले। किसी ने दूकानों पर लगी टीवी तो
किसी ने मोबाइल पर इस रोमांचक मैच को पूरा देखा।
सुबह से लेकर
शाम तक मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा रहा। मैच जीत के बाद जगह जगह पर
क्रिकेट प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट व एक दूसरे को खिलाकर
जीत का जश्न मनाया।
जिले के साथ साथ मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन,
घोसी, कोपागंज, दोहरीघाट, रतनपुरा, आदि स्थानों पर भी लोगाें ने भारत की
जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।