फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जाल में फंसी 50 Kg की मछली, पहले पीट-पीटकर लोगों ने मारा फिर बांटकर उठा ले गए घर

Mon, 08 Jan 2024 06:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

घटना घोसी के रेयांव गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर की है। ग्रामीणों ने मछली पकड़ने के लिए जाल नहर में डाला था। इस दौरान बड़ी मछली फंसने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 50 किग्रा की मछली पकड़कर लोगों ने उसे मार डाला। 
विज्ञापन
नहर से पकड़ी गई मछली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेयांव गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर में 50 किलोग्राम वजन की गोंच मछली को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। साथ ही मछली का आपस में बंटवारा कर घर लेकर चले गए। हैरान करने की बात तो ये है कि मामले की भनक न तो पुलिस और न ही संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को लगी।

विज्ञापन


यह है मामला
शारदा सहायक खंड 32 में लंबे समय बाद पानी छोड़ा गया है। रेयांव गांव सहित आसपास के गांवों के लोग सुबह से नहर में मछली पकड़ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार नहर में बड़ी मछली घूम रही थी। मछली के आकार को देखकर लोगों में उत्सुकता जगी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जुटती गई। ग्रामीणों ने उसे जाल में फंसा लिया। जिसे मौजूद लोग गोंच मछली बता रहे थे। 

जाल में 50 किग्रा से अधिक वजन की गोंच मछली फंसने पर उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। नियम के तहत ग्रामीणों को वन विभाग और पुलिस विभाग को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन लोगों ने मछली को पीट-पीटकर मार डाला। साथ ही आपस में उसका बंटवारा कर लिया। घटना की भनक पुलिस व सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को नहीं लगी। 
विज्ञापन


अधिकारी बोले
इस संबंध में शारदा सहायक खंड 32 के सहायक अभियंता शिवशंकर का कहना है कि ग्रामीण नहर में मछली पकड़ते रहते हैं। बड़ी मछली के संबंध में जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें