फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी के जलस्तर मेें वृद्धि से दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जल स्तर लगातार हो रही वृद्धि से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में लोग दहशत में हैं। तीन दिन तक लगातार बढ़ने से लोग सकते में आ गए हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

नदी के उग्र रूप धारण करने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। गांवों में बाढ़ आने की आशंका से लोग चिंतित हो गए हैं। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। जलस्तर पर नजर डाला जाए तो रविवार को नदी का जलस्तर 67.80 मीटर रहा। शनिवार को जल स्तर 67.70 मीटर रिकार्ड किया गया था। 24 घंटे में नदी के जल स्तर 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें