फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज से मेरा युवा भारत केंद्र के तहत शहीद दिवस पर पदयात्रा निकालते छात्र-
विज्ञापन
शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को मेरा युवा भारत की उपनिदेशक राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में अमर क्रांतिकारियों की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर युवाओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान को नमन करते हुए पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा डीसीएसके पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर आजमगढ़ मोड़ तक निकाली गई और पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल जायसवाल और रविंद्र तिवारी सहित युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संयोजन युवा सामाजिक कार्यकर्ता ओमकार सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें