फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदलते मौसम में जोड़ों और हड्डियों में दर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
कोपागंज मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में पंजीयन कराते मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 50 मरीजों ने जोड़ों और हड्डी में दर्द की समस्या लेकर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले में पिछले एक सप्ताह से हल्की ठंड शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव ने लोगों में जोड़ों और हड्डियों का दर्द बढ़ा दिया है। मंगलवार को कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 23 रोगी ऐसे पहुंचे, जिनकी आयु 40 वर्ष से कम थी। जबकि यही स्थिति जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में थी। यहां 15 मरीज ऐसे थे जिन्होंने डॉक्टर से जोड़ों व हड्डियों के दर्द की परेशानी बताई। जांच रिपोर्ट देखकर चिकित्सक ने ऐसे मरीजों को दवा के साथ उन्हें जीवनशैली में सुधार लाने के साथ पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी।
मेडिकल कॉलेज में हर दिन हड्डी रोग विभाग में 250 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। जबकि जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में यह संख्या 150 के करीब है। बीते कई दिन से इन दोनों जगहों पर 80 से 100 मरीज प्रतिदिन ऑर्थराइटिस की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सबसे अधिक रोगी वायरल के विभिन्न लक्षणों से पीड़ित पाए जा रहे हैं। वहीं लोगों को कमर और घुटने का दर्द भी परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एसपी नारायण ने बताया कि हड्डियों में दर्द की की मुख्य वजह खराब दिनचर्या है। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली के साथ असंतुलित खानपान ऑर्थराइटिस का कारण बनता जा रहा है, जो सिर्फ उम्र दराजों में ही नहीं, कम आयु के लोगों में भी प्रभावी हो रहा। 30-40 वर्ष की उम्र में ही जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वजन वृद्धि, शारीरिक निष्क्रियता, व्यायाम से दूरी इसके मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन

.......
अधिक वजन का पड़ रहा हैं प्रभाव
मऊ। अधिक वजन जोड़ों पर दबाव डालता है, जो हल्की ठंड में सूजन व दर्द देता है। इसलिए खानपान में पौष्टिकता के साथ डेयरी खाद्य भी शामिल करें। व्यायाम के लिए समय जरूर निर्धारित रखें। इन उपायों से बिना दवा प्रयुक्त किए ही निरोग रह सकते हैं। इसलिए पहले खानपान में बदलाव व योग का सहारा लेना चाहिए। जब लाभ न मिले तभी उपचार प्रभावी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें