मऊ। घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अधीक्षक डॉ. एचके पंकज के नेतृत्व में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मधुमेह के लक्षण, बचाव, उपचार और नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर मरीजों का ब्लड शुगर लेवल जांचने के साथ पौष्टिक आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा तनाव मुक्त रहने की सलाह दी गई। अधीक्षक डाॅ. एचके पंकज ने कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव मधुमेह से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जीवन में खानपान को लेकर सावधानियां बरतें। सावधानी बरतने से मधुमेह की समस्या से निजात मिल सकती है। इस अवसर पर डाॅ. हरिश्चंद जायसवाल, डाॅ. एसएन आर्या, डाॅ. सूरज प्रसाद, डाॅ. दिनेश कुमार,डाॅ. वाजिद जाविद खान, अमित, सदानंद चौधरी आदि शामिल थेे।