फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में हैं जागरूकता के साथ हैं खुशी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्ची को कोविड का टीका लगातीं स्वास्थकर्मी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त करने के लिए जारी टीकाकरण अभियान के तहत जल्द ही जिले में पांच से बारह वर्ष के उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि टीकाकरण को लेकर अभी स्वास्थ्य विभाग के पास कोई लिखित शासनादेश नहीं आया है, लेकिन विभाग इसे अंतिम रूप देने में लगा है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव बताते है कि वर्तमान में जिले में 12 से 14 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु के 93 हजार लाभार्थियों के मुकाबले 15 से 17 वर्ष के एक लाख 54 हजार के सापेक्ष टीकाकरण हो चुका है। बताया कि शासन द्वारा लिखित आदेश का इंतजार है, जैसे ही पांच से बारह वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण का आदेश आता है तो ऐसे लाभार्थियों की सूची बनाकर टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण जरुरी है। इसे लेकर हर अभिभावकों में जागरूकता होनी चाहिए। मैं खुद अपने बच्चों का टीकाकरण करा चुका हूं। -प्रमोद मिश्रा, निजामुद्दीनपुरा, अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जरुरी है। अब पांच से बारह साल के बच्चों का टीकाकरण होगा। अभिभावक टीकाकरण कराने के लिए जागरूक हैं। -मिथिलेश मौर्या, नसोपुर, टीकाकरण को लेकर कोई भी भ्रांतियां न रहें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भी जागरूकता अभियान चलाने की जरुरत है। जिससे अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर जो भी बात हो वह दूर हो सके। -इंद्रकला सिंह, मुंशीपुरा, छोटी उम्र के बच्चों का अब टीकाकरण होने जा रहा है। जरूरत है अभिभावकों को टीकाकरण से होने वाले फायदे बताकर प्रोत्साहित करने की। जिससे टीकाकरण के दौरान उनके मन में कोई डर न हो। -प्रतीक जायसवाल, सहादतपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें